{"_id":"66a7f3d56997ba5f0a02d614","slug":"with-the-help-of-cctv-police-are-trying-to-identify-the-thieves-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-118407-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सीसीटीवी की मदद से टप्पेबाजों की पहचान में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सीसीटीवी की मदद से टप्पेबाजों की पहचान में जुटी पुलिस
Tue, 30 Jul 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
- बरदहिया बाजार में महराजगंज के व्यापारी से 40 हजार ले उड़े थे उच्चके
- 28 जुलाई को बरदहिया बाजार में कपड़ा खरीदने आए थे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के बरदहिया बाजार में महराजगंज के एक व्यापारी को उच्चकों ने झांसे में लेकर 40 हजार रुपये उड़ा दिए। पुलिस ने सूचना पाने के बाद जांच-पड़ताल करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से टप्पेबाजों की पहचान में जुट गई है।
महराजगंज जनपद के पनियरा क्षेत्र के खैंचा गांव निवासी सूर्य प्रताप वर्मा कपड़े के व्यापारी हैं। वह बरदहिया बाजार में रविवार को कपड़ा खरीदने के लिए आए थे। जहां पर दो उच्चकों ने उन्हें झांसे में लेकर उनकी बैग देखने की इच्छा जताई। इसके बाद बैग में रखे 40 हजार रुपये गायब कर दिए और वहां से फरार हो गए। जिसकी सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही उच्चकों की पहचान में जुट गई है।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि महराजगंज के व्यापारी के साथ दो उच्चकों ने झांसे में लेकर 40 हजार रुपये गायब करने की घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।