फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Will demand flyover in Maghar from Public Works Minister

Sant Kabir Nagar News: लोक निर्माण मंत्री से करेंगे मगहर में फ्लाईओवर की मांग ी

Sun, 05 Jan 2025 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Will demand flyover in Maghar from Public Works Minister
मगहर। राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर हो रही दुर्घटनाओं में असामयिक मृत्यु चिंता का विषय है। सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए नेशनल हाईवे पर फ्लाई ओवर का निर्माण कराने के संबंध में केंद्रीय लोक निर्माण मंत्री से मिल कर मांग करेंगे।
विज्ञापन

उक्त बातें सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने रविवार को मगहर में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार लोगों को हिन्दू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद में बांटने में मस्त है। उसे बेरोजगार युवाओं को रोजी-रोटी देने की चिंता नहीं है। मगहर में गांधी आश्रम और सूती मिल के बंद होने से बेरोजगारी की समस्या पर चिंता जाहिर की। उन्होंने आगे कहा कि मगहर से कटसहरा मार्ग के चौड़ीकरण और इसके निर्माण के लिए प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी सचिव को अवगत करा चुके हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सिराज खां ने नगर की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए एक मांग पत्र दिया। सभासद रईस आलम ने कहा कि इस्लामनगर वार्ड की जनता को रेलवे लाइन क्रास कर मगहर में आना-जाना पड़ता है।
विज्ञापन

इस दौरान परवेज कौसर अंसारी, हाजी फिरोज खान, इमरान खां, खुर्शीद उर्फ फैज खां, शाकिब खां, रविन्द्र यादव आदि मौजूद रहे। ्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed