फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Wife's lover tried to murder, police took action to disturb peace

Sant Kabir Nagar News: पत्नी के प्रेमी ने की हत्या की कोशिश, पुलिस ने की शांतिभंग की कार्रवाई

Fri, 29 Sep 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 29 Sep 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Wife's lover tried to murder, police took action to disturb peace
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के एक युवक को घर में घुस कर पत्नी के प्रेमी ने जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह युवक ने खुद काे बचा लिया। पत्नी के सहयोग से प्रेमी भाग निकला। आरोप है कि पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई करके आरोपी काे छोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी उसकी पत्नी को लेकर चला गया। बृहस्पतिवार को ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़ित युवक ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन

पीड़ित युवक का आरोप है कि 21 सितंबर की रात वह अपनी पत्नी के साथ सो रहा था। उसी दौरान गांव का रहने वाला पत्नी का प्रेमी युवक उसके घर में घुस गया। वह गहरी नींद में सो रहा था। आरोप है कि पत्नी के प्रेमी ने तकिया से उसका चेहरा दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान उसकी नींद टूट गई तो देखा कि आरोपी उसके सीने पर बैठा है और पत्नी उसका हाथ पकड़ रखी है। युवक ने आरोपी को धक्का देकर बेड से नीचे गिरा दिया और पास में रखे पटरे को लेकर खड़ा हो गया। पत्नी के सहयोग से आरोपी भाग निकला। उसने घटना की सूचना थाने पर दी, लेकिन पुलिस ने शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करके आरोपी को छोड़ दिया। आरोपी की पिटाई से उसके गले और पीठ में काफी चोटें आई हैं। आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी उसकी पत्नी को लेकर गांव से चले गए। अब तक पत्नी घर नहीं लौटी है।
विज्ञापन

उसके गांव के ही एक व्यक्ति ने खलीलाबाद में घर बनवाया है। पता चला है कि आरोपी उसकी पत्नी को लेकर उन्हीं के मकान में रह रहा है। उसके पास दो बेटे हैं। घटना से वह काफी सहमा हुआ है। पीड़ित पति ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने एसओ धनघटा को केस दर्ज करके कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed