फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   wife reached in baraat stopped marriage

बरात में पहुंची पत्नी ने रोकवाई पति की दूसरी शादी

Wed, 10 Mar 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
wife reached in baraat stopped marriage
बरात में पहुंची पत्नी ने रोकवाई पति की दूसरी शादी
विज्ञापन

महराजगंज जिले से कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आई थी बरात
पारिवारिक न्यायालय में चल रहा पति-पत्नी का विवाद
दूल्हे और उसके पिता को चौकी पर लाकर पुलिस कर रही पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर शाम महराजगंज जिले से बरात पहुंची। उसी दौरान दूल्हे की पहली पत्नी अपने दो बच्चों और पुलिस के साथ बरात में पहुंच गई। पत्नी ने दोबारा शादी करने की कोशिश करने वाले पति के मंसूबे पर पानी फेर दिया। पुलिस दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में लेकर मगहर पुलिस चौकी गई।

बुधवार की देर शाम क्षेत्र के एक गांव में महराजगंज जिले से बरात पहुंची। उसमें करीब 30 बराती भी आए थे। नाश्ते के बाद शादी की रस्म की तैैयारी शुरू हुई। उसी दौरान दूल्हे की पहली पत्नी अपने दो बच्चों और पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। वधू पक्ष से शादी रोकवाने की बात कही। हकीकत का पता चलते ही वधू पक्ष के लोग अवाक रह गए। पुलिस दूल्हे और उसके परिवार को मगहर चौकी पर ले गई। दूल्हे की पहली पत्नी का आरोप है कि उसकी शादी दिसंबर 2013 में हुई थी। उसकी दो पुत्रियां हुईं। वर्ष 2017 में पति व ससुराल वालों से विवाद के कारण वह अपने मायके देवरिया जनपद में रह रही थी। इसी बीच पति ने चुपके से दूसरी शादी कर ली। पता चलने पर पति के खिलाफ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराई जो कोर्ट में विचाराधीन है। बुधवार को पता चला कि उसके पति दूसरी शादी करने के लिए संतकबीरनगर में बरात ले गए हैं। सूचना के बाद उसने पुलिस लेकर समय से बरात में पहुंचकर शादी रोकवा दी। इधर वधू पक्ष के लोगों ने बताया कि युवक के पहले से शादीशुदा होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। शादी के एक दिन पहले दहेज का सामान लड़के के घर भेजवा दिया था। शादी से ठीक पहले पहली पत्नी पहुंच गई और पता चला कि युवक शादीशुदा है और उसकी दो बच्चियां भी हैं। चौकी इंचार्ज आनंद कुमार सिंह ने बताया कि युवक का उसकी पत्नी के साथ परिवार न्यायालय में विवाद चल रहा है। पहली पत्नी की सूचना पर युवक के जरिए की जा रही शादी को रोकवा दी गई। एएसपी संतोष सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच करके आगे की कार्रवाई के लिए कोतवाल को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed