{"_id":"676b132dbac2c8b4510eec27","slug":"widening-will-make-travel-to-kushinagar-and-nepal-easier-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-126048-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चाैड़ीकरण से कुशीनगर और नेपाल का सफर होगा आसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चाैड़ीकरण से कुशीनगर और नेपाल का सफर होगा आसानी
Wed, 25 Dec 2024 06:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 25 Dec 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल नगर के बराखाल चौराहा जहां से बीएम सीटी मार्ग निकलेगा।
संतकबीरनगर। बस्ती से करमैनी घाट तक बीएमसीटी मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति मिलने और बजट जाने होने के बाद इस क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। साथ ही नेपाल और कुशीनगर का सफर आसान हो जाएगा। यही नहीं बीएमसीटी मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख चौराहों का भी तेजी से विकास होगा और व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
बस्ती जिले के हड़िया से करमैनी तक बीएमसीटी मार्ग करीब 50 किलोमीटर है। यह मार्ग आगे सोनौली मार्ग से जुड़ेगा और कुशीनगर के तमकुहीराज तक सड़क की चौड़ीकरण का भी कार्य होगा। इससे सफर आसान हो जाएगा और वाहन फर्राटा भर सकेंगे। सड़क चौड़ीकरण होने से इस मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख चौराहों दुधारा, सेमरियावां, पिपरागोविंद, नंदाैर, बीमापार, बाराखाल आदि का विकास भी तेजी से होगा। चौराहों पर दुकानें आदि खुलेंगी तो लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही मेंहदावल कस्बे के विकास को भी गति मिलेगी।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद
विज्ञापन