फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Who was that person whose call Nandini was reluctant to answer?

Sant Kabir Nagar News: कौन था वह जिसकी कॉल उठाने से कतरा रही थी नंदिनी

Sat, 16 Mar 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 16 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Who was that person whose call Nandini was reluctant to answer?
- स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम स्थल से लेकर घर तक कई बार किसी ने कॉल की थी
विज्ञापन

- हत्या के बाद से ही लापता है नंदिनी का मोबाइल फोन, खुलासे में अहम सुराग मिलने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। सुभासपा की महिला विंग की प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर हत्याकांड में अब भी पुलिस के हाथ खाली हैं। उसका लापता फोन भी नहीं मिल सका है। पता चला है कि हत्या के दिन उसके मोबाइल फोन पर कोई बार-बार कॉल कर रहा था लेकिन एक बार भी नंदिनी ने फोन नहीं उठाया। आखिर कॉल करने वाला कौन था और ऐसी क्या बात थी जो वह करने के लिए बार-बार कॉल कर रहा था। यह एक नया रहस्य है, जिससे पर्दा फोन मिलने के बाद ही उठ सकेगा और उसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।
गौरतलब है कि खलीलाबाद क्षेत्र के डीघा गांव निवासी नंदिनी राजभर जिला स्टेडियम में दस मार्च को आयोजित आरएसएस के कार्यक्रम में गांव के ही 15 -20 लोगों के साथ सुबह 10:30 बजे गई थी। 11:00 बजे वे लोग स्टेडियम पहुंचे। लगभग डेढ़ घंटे तक कार्यक्रम में रहने के बाद सभी घर के लिए निकले। दोपहर एक बजे के आसपास वह गांव पहुंची। इस दौरान नंदिनी के साथ रही एक महिला ने बताया कि कार्यक्रम में रहने से लेकर गांव पहुंचने तक नंदिनी के मोबाइल फोन कर कई बार किसी की फोन कॉल आती रही लेकिन वह फोन उठा नहीं रही थी। पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नंदिनी गांव के बाहर से अकेले अपने घर की तरफ गईं। गांव के बाहर स्थित दुकान से उसने नूडल्स भी खरीदा था। बताया जा रहा है कि नंदिनी ने अपने साथ की कुछ महिलाओं व सास आरती से जान के खतरे की आशंका जताई थी। उसने कहा था-बाघ के मुंह में हाथ डलले बांटी, अब पता नाहीं का होई’। यह भी चर्चा है कि नंदिनी के मोबाइल फोन में उसे दी गई हत्या की धमकी से संबंधित कुछ ऐसी रिकाॅर्डिंग भी हैं, जिसे उसने कुछ लोगों को सुनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस घटना की जांच काफी बारीकी से कर रही है। पुलिस भी मान रही है कि नंदिनी का मोबाइल फोन इस हत्याकांड का राज खोलने के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।




नंदिनी राजभर का मोबाइल फोन अभी तक बरामद नहीं हुआ है। टीम उसकी तलाश में लगी है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ सीटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article