{"_id":"6851ae6f7bfa3d26030c4cc3","slug":"while-filling-water-current-passed-through-the-tap-from-the-tullu-pump-young-man-died-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-134224-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पानी भरने के दाैरान टुल्लू पंप से नल में उतरा करंट, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पानी भरने के दाैरान टुल्लू पंप से नल में उतरा करंट, युवक की मौत
Tue, 17 Jun 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी तिनहरी में मंगलवार की सुबह 10 बजे के आसपास नल का हैंडल चलाते समय उसमें लगे टुल्लू पंप में करंट उतरने से युवक को झटका लग गया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के छोटी तिनहरी गांव निवासी कुलदीप यादव उर्फ गोलू (27) पुत्र ओम प्रकाश घरेलू कार्य निपटाकर स्नान करने के लिए घर के बरामदे में लगे नल पर पहुंचा। बाल्टी में पानी भरने के लिए नल का हैंडल चलाया था कि इसी दौरान बिजली प्रवाहित हो गई। कुलदीप को जोरदार करंट का झटका लगा गया।
परिजनों के अनुसार, नल से टुल्लू पंप जुड़ा था, जिसकी वजह से दुर्घटना हुई। उपचार के लिए परिजन तत्काल सीएचसी नाथनगर ले कर गए, जहां पर चिकित्सक की टीम ने कुलदीप यादव उर्फ गोलू के मौत होने की पुष्टि कर दी। मौत की जानकारी होते ही अस्पताल में भारी संख्या में लोग पहुंच गए। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी।