फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Demand for a survey of rain-damaged crops and provision of compensation.

Sant Kabir Nagar News: बारिश से बर्बाद फसलों का सर्वे करा मुआवजा देने की मांग

Tue, 29 Sep 2026 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Demand for a survey of rain-damaged crops and provision of compensation.
संतकबीरनगर। चक्रवाती तूफान, तेज हवा और भारी बारिश से फसलों के साथ मकान व दुकानों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलाने की मांग उठी है। जिला पंचायत सदस्य राम सुरेश चौरसिया ने सोमवार को जिलाधिकारी अनुज मलिक को पत्र देकर प्रभावित किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाने और कृषि ऋण की वसूली अगली रबी फसल तक ब्याज रहित स्थगित करने की मांग की।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य ने पत्र में कहा कि पिछले दिनों आए चक्रवाती तूफान, तेज हवाओं और अत्यधिक बारिश से जिले के साथ उनके जिला पंचायत क्षेत्र में भी व्यापक नुकसान हुआ है। खेतों में जलभराव और तेज हवा के कारण धान, गन्ना, केला समेत अन्य फसलें गिरकर प्रभावित हुई हैं। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि बारिश और तूफान से लघु एवं सीमांत किसानों के अलावा गरीब और मजदूर परिवार भी प्रभावित हुए हैं। कई लोगों के मकान और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने जिला प्रशासन से वार्ड नंबर 18 समेत जिले के सभी प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराकर फसलों, क्षतिग्रस्त मकानों और दुकानों का आकलन कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य ने प्रभावित किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने के साथ कृषि ऋण की वसूली अगली रबी फसल तक ब्याज रहित स्थगित करने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed