फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Wherever we go, we will speak Sanskrit, that will bring about the Sanskrit era: Dr. Dhananjay

जहां जाएंगे संस्कृत बोलेंगे, उसी से संस्कृत युग आएगा : डॉ. धनंजय

Sun, 25 May 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 25 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Wherever we go, we will speak Sanskrit, that will bring about the Sanskrit era: Dr. Dhananjay
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की ओर से संचालित ऑनलाइन संस्कृत भाषा शिक्षण कक्षा के अंतर्गत प्रेरणा सत्र आयोजन किया गया। सत्र का आरंभ डॉ. निवेदिता ने मंगलाचरण से किया गया। प्रशिक्षक गणेश द्विवेदी ने अतिथियों का परिचय कराते हुए सभी का स्वागत किया। प्रशिक्षुओं में हृषिकेश, समृद्धि गुप्ता, पद्मा अग्रवाल, गौरी आदि ने अनुभव कथन और गीत प्रस्तुत किए। प्रशिक्षक शशिकांत ने कार्यक्रम की रूपरेखा और संयोजन किया।
विज्ञापन

प्रेरणा सत्र के वक्ता डॉ. धनंजय कुमार आचार्य ने कहा कि जहां जाएंगे, संस्कृत बोलेंगे, वहीं संस्कृत का प्रचार-प्रसार होगा और उसी से संस्कृत युग आएगा। डॉ. आचार्य ने कहा कि जब हम संस्कृत का आचरण करेंगे, तभी संस्कृत का वातावरण बनेगा। यदि हम अपने जीवन में छोटे-छोटे वाक्यों का प्रयोग संस्कृत में करते हैं तो समाज हमारे व्यवहार से प्रेरित होगा। इससे संस्कृत बोलने में समर्थ लोगों की भावना को बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed