फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   When the patient is referred, the reason will have to be told to the doctor.

Sant Kabir Nagar News: मरीज रेफर करने पर डॉक्टर को बताना होगा कारण

Thu, 04 Jan 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 04 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
When the patient is referred, the reason will have to be told to the doctor.
संतकबीरनगर। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बेलौली पंचायत भवन में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में कहा कि किसी भी मरीज को रेफर न किया जाए। अगर रेफर किया जा रहा है तो उसका कारण चिकित्सक को बताना होगा।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने सीएमओ और चिकित्साधीक्षक से अस्पताल में निशुल्क वितरित की जाने वाली दवाओं की उपलब्धता, रेबीज और एंटी वेनम इन्जेक्शन की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता न रहने पर लोकल परचेज का उपयोग केवल गरीबों के लिए किया जाए। जनपद में सामान्य उपचार के लिए मरीजों को स्थानीय सीएचसी और पीएचसी में भर्ती लिया जाए। ताकि अनावश्यक रूप से जिला चिकित्सालय पर मरीजों की भीड़ न बढ़े। ताकि जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग भी हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनावश्यक मरीज को रेफर न किया जाए। रेफर किए जाने पर संबंधित डाॅक्टर को कारण स्पष्ट करना होगा, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीएमओं को निर्देशित किया कि 108 या 102 नंबर की एंबुलेंस को हर समय अपडेट रखा जाए। एंबुलेंस में डीजल आदि की कमी नहीं होनी चाहिए। अस्पतालों में रंगाई-पुताई के साथ-साथ नियमित साफ-सफाई भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed