{"_id":"661985ac84d86d1cf40e75e4","slug":"when-he-stopped-the-tree-from-being-burnt-he-chased-his-father-with-a-hanger-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-112693-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पेड़ जलाने से रोका तो टांगी लेकर पिता को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पेड़ जलाने से रोका तो टांगी लेकर पिता को दौड़ाया
Sat, 13 Apr 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
- धनघटा क्षेत्र के भरवल गांव का मामला, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के भरवल गांव में पेड़ जलाने से मना करने पर बेटे ने बुजुर्ग पिता को टांगी लेकर दौड़ा लिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्जकर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दिया।
पुलिस के मुताबिक भरवल गांव निवासी हृदयनारायण (75 वर्ष) ने शिकायत में बताया कि उनका लड़का लक्ष्मण पाल दस अप्रैल को उनके लगाया हुआ फलदार वृक्ष घास-फूस इकट्ठा कर जला दिया। इससे सभी पेड़ झुलस गए। विरोध करने पर उनको मारने के लिए टांगी लेकर दौड़ा लिया। वह बार-बार गाली देते हुए जानमाल की धमकी देता है।
बेटा घर में रखा सरसों करीब दो क्विंटल व गेहूं भी बेच दिया। सारे खेत पर कब्जा करके बटाई पर दे दिया है। किसी तरह बेटे के चंगुल से बचकर उन्होंने जान बचाई। पुलिस को बुलाने पर वहां से भाग गया। मारपीट कर वह घर से निकाल दिया और कोई सहायता नहीं करता है। उनके नाम से 12 बीघा जमीन है। पुलिस ने मामले में बुजुर्ग की तहरीर मिलने पर बेटे के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।