{"_id":"67fc04c39321326c7b056c03","slug":"wheat-crop-fell-due-to-rain-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-131154-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गेहूं के बोझ में पानी लगने से सड़ने लगी बालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गेहूं के बोझ में पानी लगने से सड़ने लगी बालियां
Mon, 14 Apr 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
बारिश के चलते गिरी हुई गेहूं की फसल
हरिहरपुर। मौसम की बेरुखी के चलते किसानों की सांसें अटकी हुई है। तेज हवा और बारिश से खेत में भीगे गेहूं के बोझकी बालियां सड़ने लगी हैं। ऐसे में किसानों को दो वक्त की रोटी के इंतजाम और आर्थिक बदहाली की चिंता सताने लगी है।
पिछले तीन दिनों से तेज हवा के साथ रुक रुककर बारिश और बूंदाबांदी हो रही है। जिन खेतों में बारिश का पानी इकट्ठा हुआ है उसमें रखे गेहूं के बोझ में सड़न होने लगी है। किसान हनुमान पटेल, रघुपति, हरि श्याम, मिश्रीलाल मे बताया कि खेत में रखे बोझ में दीमक लगने लगे हैं। दीमक के प्रकोप से फसल के दाने मिट्टी होकर बर्बाद होने लगे हैं। किसानों ने बताया कि गेहूं के बोझ को रोज पलट रहे हैं, लेकिन धूप न होने से कोई फायदा नहीं मिल रहा है। ऐसे में अब परिवार के लिए दो वक्त की रोटी के इंतजाम की चिंता सताने लगी है।