फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Brahmanand Murder Case: Family members accuse 18 more people of the murder.

ब्रह्मानंद हत्याकांड : परिजनों ने 18 और लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

Tue, 29 Sep 2026 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Brahmanand Murder Case: Family members accuse 18 more people of the murder.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भकठान गोसाईपुर गांव निवासी ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड की विवेचना आगे बढ़ने के साथ आरोपियों की संख्या बढ़ रही है। मृतक के परिजनों ने करीब 18 अन्य लोगों पर साजिश और हत्या में शामिल होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद लोगों की सूची सौंपी है। परिजनों ने सभी नामों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के दौरान पुलिस को दो अन्य लोगों की संलिप्तता के साक्ष्य मिले। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया है। वहीं, एक अन्य संदिग्ध की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस घटना से जुड़े वीडियो फुटेज को भी जांच का अहम आधार मान रही है। फुटेज में दिखाई देने वाले लोगों की पहचान कर घटना के समय उनकी भूमिका की पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के समय मौके पर कौन-कौन मौजूद था और किसकी क्या भूमिका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की ओर से सौंपी गई सूची में शामिल सभी नामों की भी पुलिस स्तर से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि केवल नाम बताए जाने के आधार पर किसी को आरोपी नहीं बनाया जाएगा। जांच में साक्ष्य मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed