फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Drive: Violations found in eight out of 20 private buses inspected; challans issued.

अभियान : 20 निजी बसों की जांच में आठ में मिलीं कमियां, किया गया चालान

Tue, 29 Sep 2026 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Drive: Violations found in eight out of 20 private buses inspected; challans issued.
संतकबीरनगर। लंबी दूरी की बसों में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने सोमवार से जांच अभियान शुरू किया है। सोमवार को हाईवे पर 20 बसों की जांच की गई। इस दौरान आठ बसों में कमियों मिलने पर उनका चालान किया गया।
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त के आदेश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कवच अभियान के तहत दूसरे जिलों और प्रदेशों से आने-जाने वाली लंबी दूरी की बसों पर विशेष नजर रखी जा रही है। टीमों की ओर से बसों को रोककर यात्रियों की संख्या और दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य बसों में ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के साथ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
जांच के दौरान बसों की निर्धारित क्षमता के अनुसार यात्रियों की संख्या देखी जा रही है। क्षमता से अधिक यात्री मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार ओवरलोडिंग से यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित होने के साथ हादसे की स्थिति में खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बस संचालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बैठाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। ऐसा नहीं करने वालों पर कार्रवाई होगी।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed