फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Wedding acceptance letter distributed 546 grants

546 को शादी अनुदान के स्वीकृति पत्र बांटे

Wed, 14 Dec 2016 11:22 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 14 Dec 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Wedding acceptance letter distributed 546 grants
एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में कार्यक्रम आयोजित कर शादी अनुदान के 546 लाभार्थियों में स्वीकृति पत्र दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
समाज कल्याण विभाग द्वारा  बुधवार को एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में कार्यक्रम आयोजित कर शादी अनुदान के 546 लाभार्थियों में स्वीकृति पत्र दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सेतु निगम के चेयरमैन लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास का नया कीर्तिमान बना रही है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे इसका उदाहरण है, जो रिकार्ड समय में बनकर तैयार हो गया। सरकार ने प्रदेश की जनता को मेट्रो की सौगात दी। लखनऊ में इसका उद्घाटन हो चुका है जबकि वाराणसी सहित अन्य शहरों में भी अरबिया मदरसे में चलाने की योजना है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब तबके के लोगों को समाजवादी पेंशन देकर जहां उनकी जरूरतों की पूरा करने का काम किया वही अब शादी अनुदान के रूप में बीस हजार रुपये देकर नव विवाहित दंपति को सौगात दी है। बढ़या ठाठर में बन रहे पुल को लेकर स्थानीय सांसद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह पुल प्रदेश सरकार बनवा रही है, लेकिन सांसद इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष राम नरायन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार विकास का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी कार्यों के प्रति लापरवाह है, ऐसे लोग अपनी आदतों में सुधार लाएं। जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा जो कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, उनका लाभ पात्रों को मिले, इसके लिए हम सभी को मिलकर कार्य करने की जरूरत है। धनघटा के विधायक अलगू चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा पत्र के सभी कार्य पूरा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी सुबोध चंद्र यादव ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास के लिए तमाम योजनाएं चलाई, जिसका लाभ सभी वर्गों के लोगों को मिल रहा है। कार्यक्रम को मुख्य विकास अधिकारी लालजी यादव, सपा महासचिव जावेद खान, राम नेवास यादव, केडी यादव, ब्लाक प्रमुख मनोज राय, समाज कल्याण अधिकारी उमाकांत शुक्ला आदि लोगों ने संबोधित किया, जबकि पुलिस अधीक्षक विक्रमादित्य सचान, ब्लाक प्रमुख शिवनाथ यादव, अनवारूल हक, निसार अहमद, डीआईओएस शिव कुमार ओझा, कुरैश अहमद, अर्जुन यादव आदि लोग उपस्थित रहे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed