{"_id":"6755db8adc987334b5089623","slug":"weather-patterns-sunny-during-the-day-increased-problems-due-to-melting-at-night-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-125164-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का मिजाज : दिन में धूप...रात में गलन से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का मिजाज : दिन में धूप...रात में गलन से बढ़ी परेशानी
Sun, 08 Dec 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर जिले में भी दिखाई दे रहा है, हालांकि दिन में धूप निकल रही है, लेकिन पछुआ हवा चलने से ठंड बढ़ गई है। रात के समय में गलन बढ़ने से लोग घरों में कैद रह रहे हैं।
तीन दिनों से पछुआ हवा चलने से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 26 तो न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड बढ़ने से ऊनी कपड़ों का बाजार गर्मी हो गया है। रविवार को बरदहिया बाजार में ऊनी कपड़े खरीदने वालों की भीड़ से कई बार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।
अभी तक नहीं जलवाए गए अलाव : ठंड बढ़ने के बाद भी पालिका प्रशासन ने अभी तक कहीं पर भी अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं की है। इसके कारण शाम होते ही लोगों की परेशानी बढ़ जा रही है। अलाव न जलने के कारण लोग जल्दी ही घर लौटने को मजबूर हो जा रहे हैं। शहर निवासी शिव कुमार, राकेश कुमार आदि ने कहा कि पालिका प्रशासन को प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था करनी चाहिए। अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार ने कहा कि जल्द ही अलाव जलवाने की व्यवस्था की जाएगी, इसके लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं।

08जेएनडी21: कबड्डी मैच में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन