फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   We will still have to wait for parks and playgrounds

Sant Kabir Nagar News: पार्क और खेल मैदान का अब भी करना होगा इंतजार

Fri, 29 Aug 2025 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
We will still have to wait for parks and playgrounds
बरईटोला में पार्क और खेल का मैदान बनाने के लिए चि​न्हित स्थान । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। शहर के बरईटोला में पार्क और खेल मैदान बनाए जाने की योजना तैयार की गई थी। इसके लिए करीब दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन अभी तक इसकी स्वीकृति का इंतजार है। पार्क व खेल मैदान न बनने से शहरवासियों को मनोरंजन आदि के लिए मायूस होना पड़ रहा है। शहर में बीएसए ऑफिस के पास एक पार्क है, लेकिन वह दूर है। इसके चलते लोग वहां जाने से परहेज करते हैं। यदि शहर में पार्क मिल जाए तो लोगों को सहूलियतें मिलेंगी।
खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और बच्चों के मनोरंजन के लिए नगर पालिका परिषद ने पहल की थी। इसके लिए मार्च 2025 में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। वैसे शहर में कहीं पर भी खेल मैदान नहीं है। जिला मुख्यालय पर स्पोर्ट्स स्टेडियम बना है। बच्चों के मनोरंजन के लिए कोई पार्क नहीं है। शहर के बीएसए कार्यालय के पास पंडित दीनदयाल पार्क बनाया गया है, लेकिन उसकी दूरी ज्यादा है। इसके कारण लोग वहां बच्चों के साथ जाने से कतराते हैं। यदि शहर में पार्क व खेल मैदान बन जाए तो काफी हद तक समस्या दूर हो सकती है।
विज्ञापन

शहर के निवासी अश्वनी कुमार, प्रदीप कुमार आदि ने कहा कि उम्मीद जगी थी कि पार्क व खेल मैदान बनेगा, लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्य शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में मजबूरी में गोरखपुर सहित अन्य शहरों में मनोरंजन के लिए जाना पड़ता है। इन लोगों ने कहा कि यदि पार्क व खेल मैदान बन जाए तो काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed