फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Water released into Saryu Canal brings glow to farmers' faces

Sant Kabir Nagar News: सरयू नहर में छोड़ा गया पानी, किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक

Thu, 27 Jun 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 27 Jun 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Water released into Saryu Canal brings glow to farmers' faces
- बुधवार को थुरंडा पचपेड़वा में किसानों ने किया था प्रदर्शन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। ब्लाकॅ के सरयू नहर में बृहस्पतिवार को पानी छोड़े जाने से किसान खुश हैं। किसानो ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया। बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने नहर में पानी न होने से नाराज किसानों ने प्रर्दशन शीर्षक से खबर प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने से अधिकारियों ने संज्ञान लिया। बृहस्पतिवार को दस बजे तक नहर में पानी आ गया है। पानी आने से किसान खुश दिखे। किसान बोले अभी पूरी तरह नहर में जल प्रवाह नही है। फिर भी गनीमत है।


सेमरियावां क्षेत्र में नहरों का जाल बिछा दिया गया है। नहरों में पानी न होने से किसान चिंतित रहे। किसान आसमान की ओर बारिश की राह देख रहे थे। धान की रोपाई के लिए पानी की सख्त जरूरत है। बुधवार को थुरंडा पचपेड़वा में नहर में पानी छोड़े जाने को लेकर किसानों ने नाराजगी जताई और प्रर्दशन किया। किसान बोले , जरूरत के समय नहर में पानी नही रहता है। अमर उजाला अखबार में प्रकाशित खबर को संज्ञान लिया। किसान हीरालाल, किसान रमजान अली, मुबारकअली, राजेंद्र चौधरी उर्फ डेलई चौधरी, फारुख खान, नफीस अख्तर, महेंद्र यादव ने कहा किधान की अगैती खेती के लिए नर्सरी तैयार हो गई है। खेत की रोपाई का समय हो गया है। अब तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया है, जिससे किसान परेशान हैं। अब जाकर पानी आया है तो कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed