फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   water logging in 60 schools

जलभराव से 60 स्कूलों में पठन-पाठन ठप

Fri, 03 Sep 2021 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
water logging in 60 schools
बाढ़ के पानी से जल जमाव हुआ प्राथमिक विद्यालय धमचिया पानी में घुस कर आते जाते बच्चे।संवाद - फोटो : KHALILABAD
जलभराव से 60 स्कूलों में पठन-पाठन ठप
विज्ञापन

लगातार बारिश व बाढ़ के पानी के चलते स्कूलों में दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बारिश के पानी और बाढ़ के पानी के जलभराव के चलते जिले के 60 परिषदीय स्कूलों में पठन-पाठन ठप है। शिक्षक स्कूल के बगल में बैठकर विभागीय कार्य निपटा रहे हैं। जलभराव समाप्त होने के बाद ही विद्यालयों का पठन-पाठन संचालित हो सकेगा।

लगातार 15 दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव की स्थिति है। खलीलाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय उस्का, कंपोजिट विद्यालय सरैया आदि में पानी भरा हुआ है। इसके साथ ही पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज के परिसर में भी पानी भरा हुआ है। धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार घाघरा नदी की बाढ़ के कारण विकास खंड हैंसर बाजार के पांच प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरी तरह बंद है। वहीं, कई विद्यालयों के प्रांगण में बारिश का पानी भर जाने से बच्चे व शिक्षक पानी में घुसकर विद्यालय पर पहुंच रहे हैं। घाघरा नदी की बाढ़ से विद्यालय में पानी भर जाने के कारण प्राथमिक विद्यालय भौंवापार, कटहा, खैरगाड़, गायघाट दक्षिणी के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद हैं। इन विद्यालयों के शिक्षक बगल के विद्यालय से संबद्ध किए गए हैं। जहां शिक्षक शिक्षण कार्य कर रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय धमचिया के प्रांगण में भी बाढ़ का पानी भरा है। इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार को प्राथमिक विद्यालय बजड़हा पर संबद्ध किया गया है। प्रधानाध्यापक राजकुमार का कहना था कि विद्यालय को बंद रखने का आदेश मिला है, लेकिन पानी कम होने के कारण खोल दिया गया। मोहल्ला क्लास के रूप में विद्यालय को संचालित किया जा रहा है। कुल 55 बच्चे पंजीकृत हैं। इसमें से मात्र 15 बच्चे ही विद्यालय आ पा रहे हैं। इस कारण भोजन नहीं बनवाया जा रहा है। दूसरी तरफ प्राथमिक विद्यालय छोटी रुपिन, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय सलाहाबाद के प्रांगण में पानी भरा हुआ है। पानी से होकर बच्चे व शिक्षक स्कूल पहुंच रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी अरुण सिंह का कहना है कि बाढ़ के कारण पांच विद्यालय बंद कर दिए गए हैं। उन विद्यालयों के शिक्षक नजदीकी विद्यालयों पर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। इसी तरह से मेंहदावल क्षेत्र के स्कूलों में पानी लगा हुआ है। इससे पढ़ाई प्रभावित है। प्रभारी बीएसए गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि जलभराव के चलते विद्यालयों के संचालन में दिक्कत है। जलभराव समाप्त होते हुए विद्यालय सुचारु रूप से संचालित होनेे शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed