{"_id":"64d13727b7c7c2ed7c044d84","slug":"water-level-of-ghaghra-river-increased-by-five-centimeters-in-eight-hours-villagers-in-fear-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-1310-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आठ घंटे में पांच सेंटीमीटर बढ़ा घाघरा नदी का जलस्तर, सहमे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आठ घंटे में पांच सेंटीमीटर बढ़ा घाघरा नदी का जलस्तर, सहमे ग्रामीण
Mon, 07 Aug 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
घाघरा नदी का बढ़ रहा जलस्तर।
-सोमवार की शाम 78.600 मीटर पर पहुंच गया
संवाद न्यूज़ एजेंसी
धनघटा। एक बार फिर घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। सोमवार की शाम घाघरा नदी के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। नदी के बढ़ते जलस्तर को देख तटवर्ती गांव के लोग सहम गए हैं। लोगों का कहना है कि बारिश होने से जहां सूख रही धान की फसल के संभल जाने की संभावना बढ़ गई है वहीं बाढ़ का भय सताने लगा है।
लगातार एक सप्ताह तक घाघरा नदी का जलस्तर बिड़हर घाट पर 78.550 मीटर पर स्थिर रहने के बाद सोमवार के शाम 78.600 मीटर पर पहुंच गया। पांच सेंटीमीटर नदी का जलस्तर बढ़ने का असर पूर्वी क्षेत्र में देखने को मिला है। गायघाट दक्षिणी के ग्राम प्रधान बालेंद्र उर्फ पप्पू, तूफानी, श्याम भवन, विनोद कुमार, राकेश कुमार आदि ने बताया कि नदी तो इस वर्ष कटान नहीं कर रही है, लेकिन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की संभावना सताने लगी है।
गांव वालों का कहना है कि कम्हरिया घाट पर सिक्स लेन सड़क का निर्माण होने के बाद घाघरा नदी के पानी का बहाव पहले की तरह नहीं है। पश्चिम में नदी का पानी फैल कर संतकबीरनगर की सीमा में पड़ने वाले गांव में तबाही मचाता है। फिलहाल बाढ़ का खतरा तो अभी नहीं है, लेकिन नदी का पानी खतरे के निशान तक पहुंचा तो तबाही मच सकती है।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सतीश चंद ने बताया कि घाघरा नदी का जलस्तर सुबह आठ बजे 78.550 मीटर था जो शाम चार बजे बढ़कर 78.600 मीटर पर पहुंच गया। बांध पूरी तरह से सुरक्षित है।