फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   water harvesting

जल संरक्षित करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी : राममिलन

Mon, 03 Jul 2023 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
water harvesting
संतकबीरनगर। विकास खंड पौली के महेश्वरपुर कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को जल जीवन मिशन के तहत जल संरक्षण जागरूकता का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इसमें लोगों को जल संरक्षित करने के उपाय बताए गए।
विज्ञापन

प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष राममिलन यादव ने कहा कि जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती। जीवन के सभी कार्यों का निष्पादन करने के लिए जल की आवश्यकता होती है। जल पृथ्वी पर उपलब्ध एक बहुमुल्य संपदा है। जल संरक्षित करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। प्रशिक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि धरती का लगभग तीन चौथाई भाग जल से घिरा हुआ है। इसमें से 97 प्रतिशत जल पीने योग्य नहीं है। पीने योग्य पानी की मात्रा सिर्फ तीन प्रतिशत है। इसमें भी दो प्रतिशत पानी ग्लेशियर एवं बर्फ के रूप में है।
विज्ञापन

इस प्रकार सही मायने में मात्र एक प्रतिशत पानी ही मानव के उपयोग हेतु उपलब्ध है। वह भी जल यदि संरक्षित नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में जल का संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके एडीओ पंचायत दलसिंगार यादव, प्रबंधक राममिलन यादव, सचिव अंबरीश पटेल, संतोष मिश्रा, रामबृक्ष कन्नौजिया, दीनानाथ गुप्ता, अखिलेश पासवान, शुभम मिश्रा, दीपक यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed