{"_id":"672275d9fda49dd6b701fa64","slug":"was-selling-firecrackers-without-license-arrested-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-123105-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिना लाइसेंस के बेच रहा था पटाखा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिना लाइसेंस के बेच रहा था पटाखा, गिरफ्तार
Wed, 30 Oct 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर तिराहे का मामला
- बरामद पटाखे को पुलिस ने किया निष्क्रिय, मुचलके पर किया रिहा
धनघटा। महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर बाजार में बुधवार को दोपहर करीब दो बजे बिना लाइसेंस के पटाखा बेच रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बरामद पटाखे को पुलिस ने निष्क्रिय कर दिया। बाद में युवक को मुचलके पर छोड़ दिया गया।
एसओ महुली हरेश तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान पटाखा बेचने की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी मुखलिसपुर उपनिरीक्षक बीरेंद्र मिश्र मुखलिसपुर बाजार में पहुंचकर चादर में बांधकर रखें पटाखे के साथ युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय सुरेश चंद ग्राम मुखलिसपुर बताया। पुलिस ने बाद में मुचलके पर छोड़ दिया।
इसके पूर्व मंगलवार को पुलिस ने छापा मार कर नाथनगर बाजार से तीन और महुली बाजार से एक शख्स को गिरफ्तार किया था। एसओ ने बताया कि बिना लाइसेंस के विस्फोटक पदार्थ बीच बाजार में बेचना अपराध है। इसकी चेतावनी चार दिन पहले व्यापारियों के साथ बैठक कर दी गई थी।