फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Waiting for the inauguration of the built park for two years, the city residents are not getting the benefits.

Sant Kabir Nagar News: दो साल से बने पार्क के लोकार्पण का इंतजार, शहरवासियों को नहीं मिल रहा लाभ

Sat, 09 Dec 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 09 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Waiting for the inauguration of the built park for two years, the city residents are not getting the benefits.
बीएसए कार्यालय के पास बदहाल पड़ा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में वीरान पड़ा झूला। संवाद
- दो करोड़ की लागत से बना पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क
विज्ञापन

- पाथ-वे भी कई जगह धंसा
- लोगों को नहीं मिल रही पार्क से जुड़ी सुविधाएं
संतकबीरनगर। शहर में दो साल पहले करीब दो करोड़ रुपये की लागत से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क का निर्माण हुआ। शहरवासियों को उम्मीद जगी कि पार्क बन जाने से सुबह-शाम टहलना हो जाएगा। साथ ही बच्चों के मनोरंजन के साधन मिल जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पार्क तो बनकर तैयार हैं लेकिन लोकार्पण न होने से इसका लाभ शहरवासी नहीं ले पा रहे हैं। पार्क में लोगों के लिए लगे सामान में जंग लग रहा है। साथ ही टहलने के लिए बना पाथ-वे भी धंस रहा है। अभी तक इसे आमजन के लिए नहीं खोला गया है।
गौरतलब है कि संतकबीरनगर जिला वर्ष 1997 में अस्तित्व में आया। खलीलाबाद शहर की आबादी करीब एक लाख है। उसके बाद से यहां पार्क की मांग होने लगी, लेकिन पार्क के लिए समुचित जगह नहीं मिल पा रही थी। काफी खोजबीन के बाद जिला उद्यान विभाग को कलक्ट्रेट के पीछे व बीएसए कार्यालय के सामने खाली पड़ी जमीन को पार्क के लिए चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

12 मार्च 2020 को तत्कालीन मंत्री श्रीराम चौहान व सांसद प्रवीण निषाद ने पार्क की भूमि का पूजन किया। पार्क के निर्माण में करीब दो करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए सभी साधन उपलब्ध हैं, लेकिन वो खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के लिए तरह-तरह के फूल लगाए गए। पाथ-वे का निर्माण हुआ। लेकिन वो कई जगह धंस गया है और टूट भी रहा है, हालांकि विभाग समय-समय पर मरम्मत कराने का कार्य भी कर रहा है। परिसर नीचे होने की वजह से उसमें पानी भी लग जाता है।

बोले शहरवासी- पार्क होने के बावजूद सड़कों पर टहलना पड़ता है
शहर के विनोद यादव, मोहन कुमार, संजय त्रिपाठी, सुशांत आदि का कहना है कि शहर में सुबह-शाम टहलने के लिए कोई जगह नहीं है। लोग सड़कों पर ही टहलते हैं। पार्क का निर्माण हुए दो वर्ष बीत गए, अगर इसे आम लोगों के खोल दिया गया होता तो ऐसी दिक्कत नहीं आती। शहर में बच्चों के मनोरंजन के लिए कोई भी साधन उपलब्ध नहीं है।


पार्क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, साज-सज्जा भी हो चुकी है। परिसर में पौधरोपण भी किया गया है, तरह-तरह के फूल आदि लगाए गए हैं। मिट्टी डालने की वजह से पाथ-वे में कुछ जगह मिट्टी बैठी थी, जिसे सही कराने का कार्य हो रहा है। जल्द ही पार्क का लोकार्पण कर शहरवासियों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।


- समुद्र गुप्त मल्ल, प्रभारी, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article