फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Waiting for pure drinking water increases, the plan will be completed next month

Sant Kabir Nagar News: शुद्ध पेयजल का इंतजार बढ़ा, अगले माह पूरी होगी योजना

Thu, 26 Feb 2026 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Waiting for pure drinking water increases, the plan will be completed next month
बंजारिया-नेदुला के बीच बनी पानी की टंकी। संवाद
संतकबीरनगर। शहर में शुद्ध पेयजल के लिए 100 करोड़ की परियोजना पर काम चल रहा है। यह परियोजना फरवरी में पूर्ण होनी थी, लेकिन अभी तक 80 फीसदी ही कार्य हो सका है। कई जगहों पर अब भी पाइप बिछाने का कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। ऐसे में शहरवासियों को शुद्ध पेयजल का इंतजार बढ़ गया है। अब यह परियोजना मार्च में पूर्ण होगी।
विज्ञापन

हर घर पानी पहुंचाने के लिए शहर में पेयजल परियोजना पर कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत पांच स्थानों पर ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया है, जबकि 13 स्थानों पर ट्यूबवेल का निर्माण हुआ है। अभी भी कई क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य अधूरा है। खासकर घनी आबादी वाले क्षेत्रों में कार्य नहीं हो पाया है। पुरानी पाइप लाइनों के स्थान पर नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य अधर में लटका हुआ है। इसमें देरी की वजह यह बताई जा रही है कि इन क्षेत्रों में आवाजाही बनी रहती है, इससे कार्य में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

हालांकि कार्यदायी संस्था का दावा है कि पुरानी पाइप लाइनों के बगल में नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इसके अलावा सीमा विस्तारित क्षेत्रों में भी कई जगह पाइपलाइन बिछाने का कार्य नहीं हो पाया है। जहां ट्यूबवेल बनाए गए हैं वहां बिजली का कनेक्शन नहीं लग पाया है, जिससे पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। इसके साथ ही टोटियां लगाने का कार्य भी अधर में लटका है। ऐसे में फरवरी में परियोजना पूर्ण हो पाना संभव नहीं है। ऐसे में लोगों को मार्च तक का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के गोला बाजार निवासी संजय गुप्ता, मुखलिसपुर तिराहा निवासी दिलीप कुमार आदि ने बताया कि यहां पुरानी पाइपलाइन जर्जर हो गई है, जिसे बदला जाना है, लेकिन अभी कार्य नहीं हो पाया है। ऐसे में समस्या बनी हुई है।
जल निगम शहरी के अवर अभियंता सभाजीत यादव ने बताया कि कार्य तेजी से कराया जा रहा है। मार्च तक परियोजना पर कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके साथ ही ट्यूबवेल के लिए बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू की गई है। मार्च में टोटियां लगाने का कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। साथ ही पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

000000000000000000000000
विद्युत सब स्टेशन का कार्य पूरा, नई लाइन पर हो रहा काम
शहर के मैलानी में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इसके साथ ही नई लाइन पर काम तेजी से चल रहा है। इससे उम्मीद है कि जल्द ही यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। इससे शहर के करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। काम करीब-करीब पूरा हो गया है। जल्द ही नए सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इससे शहरवासियों को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति हो सकेगी।
-राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed