Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Waiting 17 years for a promotion; demand for the release of a seniority list.

Sant Kabir Nagar News: 17 साल से पदोन्नति का इंतजार ज्येष्ठता सूची जारी करने की मांग

Sat, 31 Oct 2026 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Waiting 17 years for a promotion; demand for the release of a seniority list.
सेमरियावां। परिषदीय विद्यालयों में 17 साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों ने अब विभाग से ज्येष्ठता सूची जारी करने की मांग की है। इस संबंध में शिक्षकों ने बीएसए को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव और केसी सिंह ने बीएसए को दिए पत्रक में प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की ज्येष्ठता सूची जल्द जारी करने की मांग की। शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे पात्र शिक्षकों को अब तक इसका लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने बताया कि सचिव बेसिक शिक्षा के निर्देश के क्रम में परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापकों की पदोन्नति के लिए 23 अक्तूबर 2026 तक ज्येष्ठता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाना निर्धारित था। इसके तहत जिले के कुछ विकासखंडों में प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की अनंतिम ज्येष्ठता सूची जारी कर आपत्तियां मांगी जा रही हैं। वहीं, प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की ज्येष्ठता निर्धारित करने के संबंध में अब तक स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई अन्य जिलों में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति के लिए अनंतिम ज्येष्ठता सूची जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन संतकबीरनगर में इस दिशा में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। इससे पदोन्नति के पात्र शिक्षकों में नाराजगी है।
शिक्षकों ने मांग की कि दोनों श्रेणियों के शिक्षकों की ज्येष्ठता निर्धारित कर सूची का जल्द प्रकाशन किया जाए। इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाए।

मांग का समर्थन करने वालों में जफीर अली, जयभान चौधरी, मोहम्मद आजम, मोहम्मद शोएब अख्तर, अरुण कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार चौधरी, उदय प्रताप यादव, विपिन कुमार वर्मा माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed