फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Voters would be aware

मतदाताओं को जागरुक किया जाएगा

Mon, 09 Jan 2017 11:47 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 09 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Voters would be aware
आगामी विधानसभा चुनाव में वोटरों को मत का महत्व बताने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अफसर मतदाताओं को जागरुक करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए कई सरकारी विभाग मिलकर रैली निकालेंगे और महाविद्यालयों में हस्ताक्षर अभियान चला कर छात्रों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग की मंशा है कि मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने के लिए वोटरों को जागरुक किया जाए। पुरुष वोटरों के साथ महिला वोटरों की भी भागीदारी चुनाव में बढ़े। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने जागरुकता कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की है। दस जनवरी से प्रत्येक शनिवार के दिन अलग-अलग विधान सभाओं में रैली निकाली जाएगी। रैली में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, पंचायती राज और कृषि विभाग की टीम प्रतिभाग करेंगी। जबकि दस जनवरी से 15 फरवरी के बीच डीआईओएस की देखरेख में जिले के महाविद्यालयों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान के जरिए छात्रों को मतदान में हिस्सा लेने के लिए जागरुक किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा 15 जनवरी से मतदाता जागरुकता एक्सप्रेस भी चलेगी। इसके तहत वाहनों पर लाउडस्पीकर के जरिए बाजारों के दिन वहां जुटने वाले वोटरों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। नगर पंचायत हरिहरपुर, पौली, शनिचरा बाजार, गोविंदगंज बाजार, उमरिया बाजार, बंडा बाजार, मुखलिसपुर, कालीजगदीशपुर ,नाथनगर, महुली, मोलनापुर, मगहर, बखिरा, नंदौर, बाघनगर, सेमरियावां, मेहदावल, धर्मसिंहवा, सांथा बाजार आदि जगहों पर प्रचार वाहन जाएगा, जहां लोगों को वोट की अहमियत बताने के साथ उन्हें मतदान करने के लिए जागरुक करेगा। एडीएम एसएन शुक्ल और एसडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि वोटों का प्रतिशत हर हाल में बढ़े,इस दिशा में प्रशासन का पूरा जोर है। जागरुकता कार्यक्रम की जो रुपरेखा बनी है, उस पर ठीक से अमल कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed