फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Voters will be identified by state voter number, BLOs are conducting survey

Sant Kabir Nagar News: स्टेट वोटर नंबर से होगी मतदाताओं की पहचान, बीएलओ कर रहे सर्वे

Sun, 31 Aug 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 31 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Voters will be identified by state voter number, BLOs are conducting survey
सेमरियावां। पहली बार पंचायत चुनाव से पूर्व ही ग्राम पंचायतों के मतदाताओं को स्टेट वोटर नंबर (एसवीएन) दिए जाएंगे। ये स्टेट वोटर नंबर विधानसभा और लोकसभा चुनाव के एपिक नंबर की तर्ज पर मतदाताओं के लिए विशेष पहचान पत्र होंगे।
विज्ञापन


वर्ष 2026 में होने वाले संभावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसके तहत 18 अगस्त से जिले में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सर्वे कर रहे हैं। ब्लाॅक के 113 पंचायतों में 316 मतदेय स्थल पर 124 बीएलओ लगाए गए हैं। इसके अलावा 18 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लाॅक के 113 ग्राम पंचायतों में रहने वाले मतदाताओं को पंचायत चुनाव से पूर्व पहली बार स्टेट वोटर नंबर दिया जा रहा है। यह स्टेट वोटर नंबर विधानसभा और लोकसभा चुनाव के एपिक नंबर की तर्ज पर मतदाताओं का विशेष पहचान पत्र होगा। इस नौ डिजिट के नंबर से मतदाताओं को यूनिक पहचान मिल सकेगी। इस स्टेट वोटर नंबर का प्रयोग भविष्य में सभी पंचायत चुनाव में किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी दूसरे स्थान पर जाने के बाद भी पंचायत चुनाव के लिए यह नंबर अपरिवर्तित रहेगा। एक गांव से दूसरे गांव में जाने अथवा गांव से शहर जाने पर भी यह नंबर नहीं बदलेगा। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के एपिक नंबर की तरह यह नंबर एलॉट किया जा रहा है।
अभी तक जिन वोटरों का मतदाता सूची में नाम दर्ज है, उन्हें ही स्टेट वोटर नंबर जारी किया जा रहा है। पुनरीक्षण में जो नए नाम जुड़ेंगे, उन्हें बाद में स्टेट वोटर नंबर जारी होगा।
-----------------------
सेमरियांवा ब्लाॅक के 113 ग्राम पंचायतों में होगा चुनाव
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायतों में चुनाव होना है। ग्राम प्रधान के 113, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 121, ग्राम पंचायत सदस्य के 1379 और जिला पंचायत सदस्य के पांच पदों के लिए चुनाव की संभावना है।

---------------
सभी बीएलओ एप कर लें डाउनलोड
एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने ई-बीएलओ एप में इस बार बदलाव किया गया है। बीएलओ को खुद ही संशोधन की सुविधा दी जा रही है। एप के माध्यम से बीएलओ मतदाता की पहचान से जुड़े संशोधन, विलोपन आदि खुद ही कर सकेंगे। अपने मोबाइल में ई-बीएलओ एप डाउनलोड करने के बाद यह कार्य करना होगा। ऐसा करने वाले बीएलओ को निर्वाचन आयोग अतिरिक्त भत्ता भी देगा। साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। सभी बीएलओ को एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed