UP Nikay Chunav: संतकबीरनगर में महिलाओं का मतदान से प्रेरित गीत सुन उत्साहित हुए मतदाता, बूथों पर लगी भीड़
नगर पंचायत हरिहरपुर कार्यालय के बगल में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम जो सेल्फी प्वाइंट के रुप में सजाया गया था। वहां मतदान के लिए उत्साह से लबरेज महिलाओं की टोली गीत गाते हुए पहुंची। गीत के बोल थे 'मान सजना, सम्मान सजना, वोट डारब हमार अधिकार सजना।'
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत हरिहरपुर में गुरुवार को नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी-लंबी कतार लग गई। नगर पंचायत हरिहरपुर कार्यालय के बगल में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम में उत्साह से लबरेज महिलाएं टोली बनाकर गीत गाते हुए मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
नगर पंचायत हरिहरपुर कार्यालय के बगल में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम जो सेल्फी प्वाइंट के रुप में सजाया गया था। वहां मतदान के लिए उत्साह से लबरेज महिलाओं की टोली गीत गाते हुए पहुंची। गीत के बोल थे 'मान सजना, सम्मान सजना, वोट डारब हमार अधिकार सजना।' महिलाओं का मतदान के लिए जाते समय यह गीत आम मतदाताओं में उत्साह भर रहा था।
इसे भी पढ़ें: बस्ती मंडल में अब तक इतने फीसदी हुए मतदान, SP-BJP प्रत्याशियों में नोकझोंक
महिलाएं मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कीं। मतदान के उपरांत अपने अंगुलियों में लगे स्याही के निशान को दिखाते हुए महिलाओं ने कहा कि हमलोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना फर्ज पूरा किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.