फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   voters compaign

Sant Kabir Nagar News: शपथ दिलाकर मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक

Sat, 20 Jan 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 20 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
voters compaign
25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीडीओ संत कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन सभागार में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाए जाने को लेकर बैठक हुई हुई। इस दौरान निर्देश दिए गए कि 23 से 25 जनवरी तक छात्रोंं व अध्यापकों के जरिए मतदाताओं को शपथ दिलाई जाए।
सीडीओ ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाए जाने का उद्देश्य भारत की निर्वाचन प्रक्रिया में निष्पक्ष भागीदारी और इसके लिए आम आदमी को जागरूक करना है। ताकि मताधिकार के प्रति लोगो में जिम्मेदारी और कर्तव्य का बोध हो और मतदाता मतदान के प्रति उत्साहित रहें। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ‘वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरूर डालेंगे हम’ को सफल और मजबूत बनाने की दिशा में सबको मिल कर व्यापक स्तर पर इसका प्रचार-प्रसार करना है।
विज्ञापन

एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक युवक व युवतियों को मतदाता सूची में शामिल करने के प्रति जागरूक करना है। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 23 जनवरी से 25 जनवरी 2024 तक प्रत्येक दिन मतदाता शपथ जिले के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं और अध्यापकों द्वारा दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ तथा अन्य सभी कार्यालयों में भी कार्यालयाध्यक्षों से अपने अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाने, रैली एवं अन्य कार्यक्रम के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाए जाने के लिए 23 जनवरी को हीरालाल इंटर कॉलेज से मेहदावल चौराह तक सुबह 10 बजे बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाएगी।


इस दौरान डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, अल्पसंख्यक अधिकारी प्रवीण मिश्र, प्रधानाचार्या निशा यादव, जिला युवा अधिकारी सीमा पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन, रवि प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed