फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   voterlist improvement from today

Sant Kabir Nagar News: आज से दो दिन चलेगा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान

Sat, 02 Dec 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 02 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
voterlist improvement from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधान सभा की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण दो व तीन दिसंबर को तहसील खलीलाबाद के कुल 626 बूथों पर अभियान चलेगा। एसडीएम सदर शैलेश कुमार दूबे ने बताया कि इस अभियान में फॉर्म छह, फार्म सात व फार्म आठ भरवाए जाएंगे। अभियान में 18 से 19 वर्ष के सभी नए मतदाताओं का अभियान चलाकर शत-प्रतिशत नामांकन सूची में अंकन होना है। उन्होंने आगे बताया कि इस कार्य के लिए उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन तथा वोटर हेल्पलाइन एप का उपयोग किया जा सकता है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए जन्म प्रमाण, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट तथा निवास प्रमाण के लिए पानी, बिजली,गैस कनेक्शन बिल, आधार कार्ड, पासपोर्ट, राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व अभिलेख आदि दिया जा सकता है। उन्होंने सभी बीएलओ, सुपरवाइजर को अपने अपने बूथ पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक उपस्थित रहकर अधिक से अधिक फॉर्म प्राप्त कर फीड कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed