फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Volunteers performed weapon worship and took out a procession.

Sant Kabir Nagar News: स्वयं सेवकों ने किया शस्त्र पूजन, निकाला पथ संचलन

Mon, 06 Oct 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 06 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Volunteers performed weapon worship and took out a procession.
इण्टर काॅलेज टुम्पार से निकलता संघ का पथ संचलन-स्रोत आरएसएस
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विकास क्षेत्र सेमरियावां के कांटे शिव मंदिर पर शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर शस्त्र पूजन एवं पर पथ संचलन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग प्रमुख प्रवीण ने कहा कि संगठन ही राष्ट्र की प्रमुख शक्ति होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संसार में कोई समस्या हल करनी हो तो वह शक्ति के आधार पर ही हो सकती है। शक्तिहीन राष्ट्र की कोई भी आकांक्षा कभी भी सफल नहीं होती। उन्होंने कहा कि सामर्थ्य शाली राष्ट्र कोई भी काम जब चाहे तब अपनी इच्छानुसार कर सकता है। उन्होंने कहा कि संघ के रीति-नीति और अपनी परंपरा है। इसी के तहत शस्त्र पूजन किया जा रहा है। समाजसेवी अर्जुन राय ने कहा कि पुरस्कार की चाह से नहीं कर्तव्य भाव से कार्य करना आवश्यक है।
विज्ञापन

इस अवसर पर संघ चालक सेमरियावां सुरेंद्र पाठक, भोलेनाथ, मनोज, ओम प्रकाश, भाजपा कांटे मंडल अध्यक्ष रामनयन, गजेंद्र पांडेय, सूरज पाठक, अभिषेक तिवारी, कैलाश पति त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
विजय दशमी के उपलक्ष्य में संघ ने किया पथ संचलन

फोटो सहित
नाथनगर। विजय दशमी के उपलक्ष्य में खलीलाबाद ब्लाॅक के कोडरा मंडल में स्थित इंटर काॅलेज टुम्पार से रविवार को विभिन्न स्थानों पर अश्वनी कुमार पांडेय के नेतृत्व में संघ का पथ संचलन निकाला गया। यह पथ संचलन इंटर काॅलेज टुम्पार से देवरिया होते हुए बेल्डूहा समय माता स्थान तक हुआ। इस दौरान देश के अखंडता और सौहार्द कायम रखने की बात कही गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामचंद्र सिंह, वक्ता महेशानंद, सुधीर सिंह, अभिषेक, आनंद, ओम पुष्पम, इंद्रेश, अष्टभुजा, नर्वदेश्वर, मनोज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed