Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vivekananda spread the fragrance of Indian culture throughout the world.

Sant Kabir Nagar News: विवेकानंद ने पूरी दुनिया में बिखेरी भारतीय संस्कृति की सुगंध

Tue, 13 Jan 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 13 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Vivekananda spread the fragrance of Indian culture throughout the world.
एएचएग्री इंटर कॉलेज में विवेकानंद की जयंती पर मौजूद लोग-स्रोत विद्यालय
संतकबीरनगर। सोमवार को एएच एग्री इंटर कॉलेज दुधारा में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने कहा कि विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति की सुगंध पूरी दुनिया में बिखेरी। वे युवाओं को राष्ट्र की रीढ़ मानते थे। वे कहते थे कि मेरे देश को ऐसे नौजवान चाहिए जिनकी मांसपेशियां फौलाद की हों और नसों में बिजली दौड़ती हो। उनका सपना भारत को आत्मनिर्भर, शिक्षित और आध्यात्मिक रूप से जागरूक बनाना था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद भले ही अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके प्रेरणादायक विचार विरासत के रूप में आज भी युवाओं को सफल जीवन की बढ़ने, मेहनत करने और लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा देते हैं। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आप उनके उनके विचारों को अपनाने का प्रण लें और अपने लक्ष्य में आने वाली बाधाओं को दूर कर सफलता के शीर्ष पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का कहना था कि विपरीत परिस्थिति में भी हिम्मत नहीं हारना चाहिए। पहले हर अच्छी बात का मजाक बनता है फिर विरोध होता है और फिर उसे स्वीकार कर लिया जाता है। खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक मोहम्मद इश्तियाक अंसारी ने की और संचालन मोहम्मद परवेज अख्तर ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर फसीहुद्दीन, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद शाहिद, कमरे आलम सिद्दीकी, ओबैदुल्लाह, जुनेद अहमद, हकीमुल्लाह, ओजैर अहमद, अखिलेश कुमारी, सबीह अहमद, असादुल्लाह, रफी अहमद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed