{"_id":"64ce912d7ec4045eb30cbd48","slug":"visited-kabirs-tomb-and-tomb-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-1190-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कबीर की समाधि व मजार का किया दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कबीर की समाधि व मजार का किया दर्शन
Sat, 05 Aug 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
-लार्सन एंड टुब्रो कम्पनी के चेयरमैन पहुंचे कबीर स्थली
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। सद्गुरु कबीर की परिनिर्वाण स्थली मगहर के कबीर चौरा परिसर में स्थित कबीर की समाधि पर पहुंचकर शनिवार को लार्सन एंड टुब्रो कम्पनी के चेयरमैन एसएस सुब्रमणियन ने दर्शन किया। साथ ही चादर चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां आकर मन को शांति मिल रही है। कबीर ने साखी, शबद और रमैनी के माध्यम से लोगों को अपनी ओर खींचा है।कबीर ने अपने जीवन काल में समाज में व्याप्त कुरीतियों व भेदभाव को मिटाने का हर संभव प्रयास किया है।
महंत विचार दास ने लार्सन एंड टुब्रो के चेयरमैन को अंग वस्त्र एवं चरखा देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें कबीर के स्वदेशी वस्त्रों के निर्माण एवं उसे धारण करने के विचार से भी अवगत कराया ।
इस मौके पर योगी सोमनाथ, आनंद, पराग, शैलेंद्र सिंह, अजीत, सतीश कुमार, विजय भावे, अरविंद दास शास्त्री आदि लोग मौजूद रहे।