फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vishwakarma Jayanti will be celebrated today in many government offices

Sant Kabir Nagar News: कई सरकारी कार्यालयों में आज मनेगी विश्वकर्मा जयंती

Tue, 17 Sep 2024 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Jayanti will be celebrated today in many government offices
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जनपद में विश्वकर्मा जयंती मंगलवार को मनाई जाएगी। हर साल कन्या संक्रांति के दिन भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई जाती है। इस दिन शिल्प के देवता का विधि विधान से पूजन होता है। हिंदू धर्म में विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। कई सरकारी कार्यालयों में भी बड़े ही श्रद्धा से कर्मचारी पूजा पाठ करते हैं।

ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र के रूप में जन्म लिया था। भगवान विश्वकर्मा का जिक्र 12 आदित्यों और ऋग्वेद में होता है। हिंदुओं के लिए यह त्योहार बहुत महत्वपूर्ण होता है। धार्मिक मान्यता है कि भोलेनाथ का त्रिशूल, रावण की लंका, श्रीकृष्ण की द्वारिका, देवी देवताओं के अस्त्र-शस्त्र और घर का निर्माण भगवान विश्वकर्मा की देन है। उन्हें दुनिया का पहला वास्तुकार और इंजीनियर माना जाता है। विश्वकर्मा जयंती के दिन लोग कार्य-व्यापार में तरक्की और घर में सुख समृद्धि के लिए पूजा करते हैं। इस दिन लोहे के सामानों, मशीनों और दुकानों की पूजा होती है। जिससे काम में आ रही अड़चनें दूर हो और कार्य में सफलता मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed