फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vishwa Hindu Parishad: Vijay became the district president of Sant Kabirnagar and Sher Bahadur Gorakhpur.

विश्व हिंदू परिषद : विजय संतकबीरनगर व शेर बहादुर गोरखपुर के जिलाध्यक्ष बने

Sun, 25 Feb 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 25 Feb 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad: Vijay became the district president of Sant Kabirnagar and Sher Bahadur Gorakhpur.
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के एक होटल में शनिवार को विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री व बस्ती मंडल के प्रभारी अभिनंदन तिवारी के नेतृत्व में संतकबीरनगर व गोरखपुर की कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें विजय गोस्वामी को संतकबीरनगर का जिलाध्यक्ष और शेर बहादुर सिंह को गोरखपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया किया गया।
विज्ञापन

मंडल प्रभारी अभिनंदन तिवारी ने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें विजय गोस्वामी को संतकबीरनगर का जिलाध्यक्ष और राघवेंद्र प्रताप सिंह को जिला संयोजक बनाया गया है। इसी तरह से सर्वेश तिवारी को जिला प्रभारी बनाया गया है। गोरखपुर जिले के लिए शेर बहादुर सिंह को जिलाध्यक्ष, सुबोध कुमार सिंह को जिला महामंत्री गोरखपुर अमित जायसवाल को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के मान सम्मान व स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने का सदैव यह संगठन कार्य करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान अमर यादव, रामू शुक्ला, जयप्रकाश यादव, जगदीश सहानी, भूपेंद्र सिंह, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed