फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers troubled by the dilapidated road staged a protest and issued a warning

Sant Kabir Nagar News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी

Tue, 15 Jul 2025 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by the dilapidated road staged a protest and issued a warning
सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर धनघटा कस्बा में प्रदर्शन करते लोग
धनघटा। नगर पंचायत हैंसर के धनघटा कस्बे में जर्जर सड़क के खिलाफ मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। कस्बे की मुख्य सड़क पर पिछले पांच वर्षों में मरम्मत कार्य नहीं होने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन

बरसात में सड़क पर जलभराव के कारण ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने नए सिरे से सड़क का निर्माण नहीं होने पर मुख्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल ग्रामीण, शिवकुमार, वेद प्रकाश पाठक, रतन सेन, ब्रह्मदेव, अजय सिंह, दुर्गा दयाल, रवि कुमार, घनश्याम, पंकज पाठक, अभिषेक कुमार, रणविजय सिंह, अबू बकर, राधेश्याम, छोटेलाल, प्रकाश कसौधन आदि ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व जिला पंचायत द्वारा धनघटा-उमरिया मार्ग से टेम्हा गांव तक पिच सड़क का निर्माण किया गया था। मानक के विपरीत बनी यह सड़क एक वर्ष में ही टूट कर बिखर गई। ग्रामीणों ने बताया कि धनघटा कस्बे की प्रमुख सड़क होने के कारण लोगों की आवाजाही लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने चेतावनी दी कि नए सिरे से सड़क निर्माण नहीं किया गया तो तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन आरके पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed