{"_id":"5705557c4f1c1ba16ac8117e","slug":"villagers-protested-against-kotedar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया ।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय तहसील कार्यालय पर बुधवार को कोटेदारों के खिलाफ लोहरौली और कुसौना कला के ग्रामीणों का प्रदर्शन किया । ग्रामीणों ने जहां एक तरफ कोटेदारों पर अनियमितता का आरोप लगाया वही दूसरी तरफ ग्राम पंचायत सदस्यों ने फर्जी हस्ताक्षर बनाकर कोटेदार के चयन का मामला उठाते हुए जिलाधिकारी से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई ।
विज्ञापन
मेंहदावल तहसील क्षेत्र के विकास खंड बेलहर के ग्राम पंचायत लोहरौली के ग्रामीण इंद्र देव यादव, राजेंद्र, इंद्रावती के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पर पहुंचे ग्रामीणों का आरोप था कि ग्राम प्रधान के पति द्वारा गांव के निवासियों का अंत्योदय कार्ड निरस्त कराकर अपने पक्ष के अपात्रों को अंत्योदय कार्ड जारी कराया जा रहा है । चुनावी रंजिश को लेकर गांव के पात्र गरीबों का शोषण करते हुए खाद्यान्न से वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
शिकायतों के बाद भी अधिकारी निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए लोहरौली ग्राम पंचायत में बने अंत्योदय राशन कार्डों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। इस दौरान क्रांती देवी, रामनाथ, कमलेश, गायत्री उपस्थित रहे । दूसरी तरफ मेंहदावल विकास खंड के ग्राम पंचायत कुसौनाकला के निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य गुलाबी देवी, सुशीला, भगवंती, हृदयराज, शीला, लीलावती आदि ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि उनके गांव की कोटेदार की मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन
नए कोटेदार चयन के लिए मृतक कोटेदार की पत्नी के नाम प्रस्ताव बनाकर इन ग्राम पंचायत सदस्यों का हस्ताक्षर बना दिया गया है। जबकि हम ग्राम पंचायत सदस्यों द्वारा कोई प्रस्ताव मृतक कोटेदार की पत्नी के पक्ष में नही किया गया है। लोगों ने ज्ञापन सौंपकर जांच कराने की मांग की है। इस दौरान संपाती, गायत्री, लीलावती, खुशबु, रामनाथ, राजेंद्र प्रसाद, रामकेश, इंद्रभान, हरीश, कमलेश, गुजराती आदि मौजूद रहे ।