{"_id":"5ab7e15f4f1c1b68248b7332","slug":"villagers-protested-against-chotedar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
संतकबीरनगर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
आक्रोश जताते लोग।
- फोटो : संतकबीरनगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदावल। बेलहरकलां विकास खंड के ग्राम पंचायत कुल्हडिया में ग्रामीणों ने कोटेदार पर केरोसीन का निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देख कोटेदार दुकान बंद कर फरार हो गया।
कुल्हडिया के कोटेदार पर राशन और मिट्टी तेल के वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ग्रामीण नाराज हो गए और प्रदर्शन करने लगे। कार्ड धारक कुलदीप, रामवृक्ष, रामदयाल आदि का कहना है कि कोटेदार द्वारा केरोसीन के निर्धारित मूल्य से अधिक वसूला जा रहा है। इस पर विरोध किया गया तो कोटेदार नाराज हो गया। इसकी शिकायत आलाधिकारियों को दी गई। लेकिन विभाग कार्रवाई करने के बजाय संरक्षण देने में जुटा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन करने वालों में इनुल्लाह, हजरत अली, शोहरत अली, महेंद्र यादव, रामवृक्ष, सरिता, कुतुन्निशा, सहरुन्निशा, कमरेजहां, सुनील कुमार, गौकरन, अंजू, मोहम्मद, रजनीश आदि मौजूद रहे।