फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   villagers lock animal in school

ग्रामीणों ने स्कूल के अंदर छुट्टा पशुओं को किया कैद

Wed, 19 Feb 2020 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
villagers lock animal in school
ग्रामीणों ने स्कूल के अंदर छुट्टा पशुओं को किया कैद
विज्ञापन

- स्कूट गेट पर ताला जड़कर मुस्तैद रहे ग्रामीण
- सूचना पर पहुंचे बीडीओ व एसओ से ग्रामीणों की हुई नोकझोंक
अमर उजाला ब्यूरो
बेलहर। परेशान ग्रामीणों ने 24 से अधिक छुट्टा पशुओं को पकड़ कर मंगलवार की देर शाम बूढ़ी बेलहर स्थित परिषदीय स्कूल में बंद कर दिया। ग्रामीणों ने बाहर से स्कूल के गेट में ताला भी लगा दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बीडीओ और एसओ से ग्रामीणों की जमकर नोकझोंक हुई। कुछ देर बाद अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। बीडीओ ने ट्रक से छुट्टा पशुओं को मेंहदावल क्षेत्र के बढया ठाठर गो आश्रय केंद्र भेजवाया।

बेलहर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं से ग्रामीण काफी परेशान हैं, जो फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों के जरिए संज्ञान नहीं लिए जाने से ग्रामीण नाराज हो गए। उन्होंने ने मंगलवार की देर शाम 24 से अधिक पशुओं को एकत्र करके प्राथमिक विद्यालय बूढ़ी बेलहर परिसर में बंद कर दिया और गेट में ताला लगा दिया। सूचना पर बीडीओ बेलहर महाबीर सिंह और थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण समस्या से निजात दिलाने की मांग पर अड़े रहे। काफी समझाने के बाद ग्रामीण माने और बीडीओ ने ट्रकों से छुट्टा पशुओं को रात में ही पशु आश्रय केंद्र बढया ठाठर भेजवाया, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। इस दौरान हियुवा के जिलाध्यक्ष टुनटुन राय, अत्रीमुनि राय, विजय यादव, परमात्मा मिश्र, अजय राय, गुड्डू राय, महेन्द्र यादव, रूदल राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed