फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers caught three cow smugglers and handed them over to police

Sant Kabir Nagar News: तीन गो तस्करोंं को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Wed, 29 May 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 29 May 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught three cow smugglers and handed them over to police
- मेंहदावल क्षेत्र के भरवलिया पांडेय में ट्रक में ले जा रहे थे पशु, चार तस्कर फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के भरवलिया पांडेय में सोमवार की रात गो तस्कर ट्रक में पशुओं को भरकर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों को देखकर आरोपी मिनी ट्रक को छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने पशु तस्करों का पीछा भी किया, लेकिन अंधेरा का फायदा उठाकर चार आरोपी फरार हो गए। तीन पशु तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उन्हें मारपीट कर बंधक बना लिया। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों पशु तस्करों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात करीब 1:30 बजे गो तस्कर एक मिनी ट्रक लेकर गांव में ताल के तरफ बने सड़क के समीप में पशुओं को भरने का प्रयास कर रहे थे। सुनसान जगह पर मिनी ट्रक की लाइट को देखकर ग्रामीणों को शक हुआ तो वे एकत्र होकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देखकर मिनी ट्रक चालक सहित सात तस्कर भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा करके तीन को पकड़ लिया। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों के पास धारदार हथियार भी थे। गांव के लोग उन्हें मारपीट कर बंधक बना लिए और मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस तस्करों को पकड़ कर थाने ले आई।
विज्ञापन




पशु पकड़े जाने की जानकारी मिली है। तीन तस्कर पकड़े गए हैं, जिन पर तस्करी का आरोप है। पूछताछ में बखिरा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। सभी आरोपियो के विरूद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed