फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   villagers caught ration

Sant Kabir Nagar News: पड़ोखर गांव में ट्राॅली पर लदा राशन ग्रामीणों ने पकड़ा

Fri, 19 Jan 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 19 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
villagers caught ration
पुलिस ट्राॅली पर लोड गल्ला लेकर पहुंची कोतवाली
विज्ञापन

गांव के एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के पड़ोखर गांव में अनाज की कालाबाजारी के लिए जा रही ट्राॅली को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की वीडियोग्राफी करके ट्राॅली को कोतवाली लेकर आई। गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी।
पड़ोखर गांव के लोगों का आरोप है कि गांव में सरकारी अनाज की कालाबाजारी हो रही थी। बुधवार की देर रात सरकारी गल्ला ट्राॅली पर लोड करके बेचने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच मामले की भनक ग्रामीणों को लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान पड़ोखर मुन्ना गोस्वामी को दिया। ग्राम प्रधान मुन्ना गोस्वामी ने बताया कि ट्राॅली पर लगभग 70 क्विंटल अनाज लोड किया गया था। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर आई और मौके का वीडियो बनाकर ट्राॅली को वहीं छोड़कर चली गई। रात के समय में ही बोरों को बदल दिया गया। गांव निवासी शक्ति चंद ने मामले में कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि पड़ोखर गांव में कोटेदार द्वारा सरकारी अनाज की कालाबाजारी की सूचना मिली है। गल्ले के संबंध में आपूर्ति विभाग को सूचना दे दी गई है। मामले में जो तहरीर मिली है, उसकी जांच की जा रही है। जांच में जो सत्यता मिलेगी, उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
000000000
दिवाकर शुक्ल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed