{"_id":"65d39e3dded7b7b1770308e3","slug":"villagers-angry-over-dust-blowing-on-ramjanaki-road-protested-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110039-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: रामजानकी मार्ग पर उड़ रही धूल से नाराज ग्रामीणों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: रामजानकी मार्ग पर उड़ रही धूल से नाराज ग्रामीणों ने जताया विरोध
Tue, 20 Feb 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ा, धूल से लोग सांस के रोगी हो रहे हैं
- मार्ग के चौड़ीकरण में लापरवाही बरतने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र में राम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ सोमवार को हैंसर में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले पांच माह से बनी बनाई सड़क को तोड़कर जिम्मेदार लापरवाह बने हैं। सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। सड़क पर उड़ रही धूल से लोग सांस के रोग का शिकार हो रहे हैं।
प्रदर्शन में शामिल लक्ष्मी नारायण दूबे, शिवकुमार सिंह, रमेश मोदनवाल, नागेश्वर सैनी, कामेश्वर सैनी, मोहम्मद शोहरत, प्रहलाद, रामेश्वर अग्रहरी, नसीमुल्लाह, मुनेश्वर मास्टर, पंकज मोदनवाल, गणेश, आदि लोगों ने बताया कि पांच माह पूर्व राम जानकी मार्ग को तकिया मोड़ से हैंसर चौराहे तक बिना अतिक्रमण को हटाए पुरानी बनी हुई सड़क को तोड़ दिया गया।
सड़क तोड़ने के बाद जिम्मेदार लापरवाह बने हैं। सड़क पर उड़ रही धूल लोगों के लिए बीमारी का कारण बन रही है। सोनाड़ी स्थित जूनियर हाईस्कूल में प्रतिदिन दर्जनों बच्चे धूल में विद्यालय पढ़ने जाते हैं। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। दुकानों पर लोगों का बैठना मुश्किल हो गया है। धूल रोकने के लिए सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के के शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
वर्जन
नवनिर्मित सड़क पर पानी का छिड़काव किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
अमित कुमार, जेई