फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   vijay win in wrestling

विजय के कालाजंग से बलबीर पहलवान हुए चित

Mon, 08 Aug 2016 12:00 AM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Mon, 08 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
 vijay win in wrestling
दांव आजमाते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
परंपरा के अनुसार सोनाड़ी गांव में नागपंचमी के अवसर पर रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 117 जोड़ कुश्ती हुई। इस दौरान लोगों को धोबीपाट, कालाजंग समेत कुश्ती के विभिन्न दाव-पेंचों का मुजायरा देखने को मिला। सुबह से प्रारंभ हुई कुश्ती प्रतियोगिता देर शाम तक चलती रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बड़गो के विजय पहलवान ने बलबीर खजनी को कालाजंग से चित कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद राजन खजनी, पप्पू कठवतिया, मनजीत बड़गो, विशाल रानीपुर, सुनील खजनी, राम सिंह कठवतिया, स्वामीनाथ, राजकमल खजनी समेत कई नामी पहलवानों ने जोर-आजमाइश की। लेकिन सबकी कुश्ती बराबर पर छूटी। दंगल में क्षेत्रीय युवाओं के उत्साह और उनके कला का प्रदर्शन देखकर दर्शक यह कहने को विवश हो गए कि अभी भी गांवों में कुश्ती के शौकिनों की संख्या कम नहीं है।
विज्ञापन


लक्ष्मीनारायन दुबे ने कहा कि सोनाड़ी में नाग पंचमी के दिन दंगल का आयोजन कर यह संदेश दिया कि हमें अपने इतिहास को भूलना नही चाहिए। कुश्ती में आए पहलवानों का मान बढ़ाने के लिए अशोक राय, शिव प्रकाश मद्धेशिया, जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव, संतोष चौहान, गणेश चौहान, बजेश यादव, यशोनंद प्रधान, कोमल निषाद, विन्ध्याचल पांडेय, पूर्व डीआईजी जीपी कन्नौजिया मौजूद रहे। वहीं जय प्रकाश राय ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed