फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   vichar das and arvind das invited in pran paratishtha

Sant Kabir Nagar News: प्राण प्रतिष्ठा के लिए विचार दास व अरविंद दास को मिला निमंत्रण

Mon, 15 Jan 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 15 Jan 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
vichar das and arvind das invited in pran paratishtha
फोटो सहित
विज्ञापन

22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का आया बुलावा
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में कबीर चौरा के दो संतों महंत विचार दास व संत अरविंद दास को भी कमेटी की ओर से आमंत्रित किया गया है। आमंत्रण पाकर संत उत्साहित दिख रहे हैं।


अमर उजाला से बातचीत में कबीर चौरा के महंत विचारदास ने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को आयोजित रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में बुलाए जाने से प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। राम एक आदर्श राजा थे, जो राजनीति के संस्थापक थे। उन्होंने संसार के सामने ऐसा आदर्श स्थापित किया कि पूरी दुनिया उसे मानती है। उन्होंने भाई, मां, जनता, पिता के प्रति क्या कर्तव्य है, उसका पूरी दुनिया को बोध कराकर आदर्श प्रस्तुत किया है। उन्होंने समाज में सद्भावना स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि आमंत्रण का स्वागत करते हैं। एक मनुष्य होकर इतना बड़ा आदर्श स्थापित किया है। ऐसे आदर्शवान हमारे लिए पूज्य हैं। आमंत्रण मिला है और इसकी खुशी है। अयोध्या जरूर जाएंगे। संत अरविंद दास शास्त्री का कहना कि इतना बड़ा आयोजन, जिसका लोग काफी वर्षों से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हिस्सा होना अपने आप में गौरवान्वित करने वाला है। आमंत्रण मिला है, जरूर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed