फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vehicles with modified silencers are being controlled through Tigdi and cracker campaign

Sant Kabir Nagar News: तिगड़ी, पटाखा अभियान से माॅडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर लगा रहे लगाम

Tue, 02 Sep 2025 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 02 Sep 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Vehicles with modified silencers are being controlled through Tigdi and cracker campaign
संतकबीरनगर। जिले में आपरेशन तिगड़ी और पटाखा अभियान चलाया गया था। इसके तहत तीन सवारी और माॅडिफाइड साइलेंसर की जांच चली थी। अभियान का असर है कि बुलेट व अन्य दो पहिया वाहनों पर माॅडिफाइड साइलेंसर अब सड़कों पर कम दिख रहे हैं। अगर दिख भी रहे हैं तो पुलिस चेकिंग से पहले सतर्क हो जा रहे हैं। पुलिस अब तक 474 वाहनों पर कार्रवाई कर उनसे 4,91,000 जुर्माना वसूल चुकी है। माॅडिफाइड साइलेंसर का युवाओं के बीच बढ़ रहे तेजी से प्रचलन व तीन सवारी को देखते हुए पुलिस टीम सक्रिय हुई। इनसे यातायात नियम भी तोड़े जा रहे थे। एसपी ने ऐसे लोगों पर लगाम लगाने के लिए ऑपरेशन तिगड़ी व ऑपरेशन पटाखा चलाने का निर्णय लिया। एसपी के आदेश पर पूरे जिले में पुलिस टीम ने एक साथ सड़क पर निकलकर वाहनों की सघन जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

एसपी के आदेश के बाद चले इस अभियान का असर भी दिखाई दिया। शहर में ऐसे वाहन लेकर निकलने वाले युवाओं की टोली फूंक-फूंककर कदम बढ़ा रही है। चौक चौराहों पर पहले पुलिस की सक्रियता देखकर ही आगे बढ़ रहे हैं। वहीं तमाम व्यस्क पुलिस के इस कदम की सराहना भी कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed