फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vehicles that have completed their lifespan will not be allowed to ply in schools from April 1.

Sant Kabir Nagar News: एक अप्रैल से स्कूलों में नहीं चल सकेंगे आयु पूरी कर चुके वाहन

Fri, 27 Mar 2026 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Vehicles that have completed their lifespan will not be allowed to ply in schools from April 1.
संतकबीरनगर। जनपद में नए शिक्षा सत्र एक अप्रैल से अपनी निर्धारित आयु पूरी कर चुके स्कूली वाहन छात्रों को स्कूल लाने और ले जाने के लिए नहीं चल सकेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन सख्त हो चुका है। स्कूलों को भी इसके लिए चेतावनी दी जा चुकी है। जांच के दौरान पकड़ में आने पर निर्धारित आयु पूरी कर चुके स्कूली वाहनों एवं उनके संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नए शिक्षा सत्र में जिला प्रशासन स्कूली छात्रों के आवागमन एवं स्कूल वाहन संचालन के लिए कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। पूर्व में ही एआरटीओ की तरफ से लगभग 150 अनफिट वाहनों की सूची तैयार करके जनपद के सभी थाना को उपलब्ध करा दिया था। इससे वाहनों को पकड़कर कार्रवाई करने में आसानी हो जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही डीएम की तरफ से भी सड़क सुरक्षा की बैठक में स्कूल वाहनों के संचालन को लेकर एआरटीओ को आदेश दिया गया था। शासन से भी स्कूली वाहनों से आने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया जा रहा है, जिसका असर जनपद स्तर पर भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि किसी भी सूरत में अनफिट स्कूल वाहनों से छात्र स्कूल नही जाएंगे। एक अप्रैल के बाद से अपनी निर्धारित आयु पूरी कर चुके स्कूल वाहनों के संचालन पर भी रोक लगाया जाएगा। जो भी ऐसे वाहन जांच में मिलेंगे, उनके साथ ही वाहन का संचालन कराने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed