फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vehicles racing in the opposite direction on the highway, fear of accident

Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर विपरीत दिशा में दौड़ लगा रहे वाहन, दुर्घटना की आशंका

Fri, 03 May 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 03 May 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Vehicles racing in the opposite direction on the highway, fear of accident
नवीन मंडी हाईवे के पास गलत दिशा में आते वाहन। संवाद
- कुछ दूरी बचाने के चक्कर में जोखिम में डाल रहे अपनी व दूसरों की जान
विज्ञापन

- नेदुला व सरैया बाईपास पर सबसे अधिक लापरवाही

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के आसपास हाईवे पर विपरीत दिशा में ड्राइविंग धड़ल्ले से हो रही है। सबसे अधिक लापरवाही नेदुला और सरैया बाईपास पर देखी जा रही है। हाईवे से लेकर अन्य प्रमुख मार्गों पर दिनभर लोग कुछ दूरी बचाने के चक्कर में विपरीत दिशा में वाहन चलाकर खुद के साथ ही दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। जिस पर किसी जिम्मेदार अधिकारी की नजर नही पड़ रही है और लोग बेखौफ होकर विपरीत दिशा से धड़ल्ले से वाहन लेकर निकल रहे हैं।

हाईवे पर विपरीत दिशा में दौड़ लगाने वाले वाहनों की संख्या बहुतायत है। डीघा व मेंहदावल बाईपास, नेदुला व सरैया में गलत दिशा से जाने वालों की संख्या अधिक है। शहर के अति व्यस्त नेदुला चौराहे पर हाईवे से महज कुछ मीटर की दूरी पर शहर का प्रतिष्ठित सेंट थामस स्कूल चल रहा है। जहां पर शहर व आसपास के ज्यादातर अभिभावक व वाहन चालक गलत दिशा से जाकर स्कूल में बच्चों को छोड़ते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सरैया में नवीन सब्जी मंडी है, जहां पर जाने के लिए आसपास कोई कट नहीं है। जिसकी चलते सरैया बाईपास कट से लोगों को विपरीत दिशा से होकर जाने के बाद मंडी पहुंचना मजबूरी है। इसके अलावा मेंहदावल और डीघा बाईपास पर भी लोग थोड़ी दूरी बचाने के चक्कर में गलत दिशा से निकलते हैं। इन स्थानों पर अक्सर घटनाएं भी होती हैं। बावजूद इसके लोग इससे सीख न लेकर विपरीत दिशा से होकर निकलते हैं। यातायात व्यवस्था में लगे जिम्मेदार व परिवहन व्यवस्था से जुड़े लोग भी इन्हें रोकते-टोकते नजर नहीं आते हैं। जिसकी वजह से लोगों के अंदर मनमानी हावी है और सड़क सुरक्षा पखवाड़ा की मंशा धरातल पर सार्थक होती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रांग साइड की वजह से हो चुकी है घटना
नेदुला के पास अक्तूबर 2023 में एक निजी बस बस्ती से गोरखपुर की तरफ जा रही थी। सामने से विपरीत दिशा से एक वाहन आ रहा था। जिसे बचाने के चक्कर में बस ने कट मारा तो एक साइकिल सवार बस की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके अलावा जनवरी में नवीन सब्जी मंडी के पास एक बस गोरखपुर की तरफ जा रही थी। सामने से आ रहे ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इसमें बस क्षतिग्रस्त हो गया।



सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चल रहा है। जन सामान्य को यातायात नियम के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा समय-समय पर जांच अभियान चलाया जाता है। जो भी वाहन चालक नियम विरूद्ध मिलते हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। गलत दिशा से वाहन चलाना गलत है। इस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
- केशवनाथ, सीओ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed