फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vehicle speeds on the highway remain unchecked; people are falling victim to accidents.

Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर नहीं थम रही वाहनों की रफ्तार, लोग हो रहे हादसों के शिकार

Sun, 26 Jul 2026 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Vehicle speeds on the highway remain unchecked; people are falling victim to accidents.
बूधाकला के पास कट को पार करता बाइक सवार। संवाद
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। मगहर से टेमा रहमत के बीच का करीब लगभग 25 किलोमीटर का हिस्सा सड़क दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है। आए दिन हो रहे हादसों में लोग घायल हो रहे हैं, जबकि कई मामलों में जान भी चली जाती है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

हाईवे पर पहले डीघा और मगहर दुर्गा मंदिर के पास बने अवैध कट दुर्घटनाओं की बड़ी वजह माने जाते थे। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद संबंधित एजेंसी ने इन कटों को बंद करा दिया, लेकिन इसके बावजूद हादसों पर अंकुश नहीं लग सका। अब तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाना और यातायात नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह बन रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर भारी वाहनों की संख्या अधिक होने के साथ-साथ अधिकतर वाहन निर्धारित गति सीमा से कहीं अधिक रफ्तार में चलते हैं। ऐसे में सड़क पार करने वाले ग्रामीणों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। कई बार अचानक वाहन सामने आने से टक्कर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने हाईवे के इस हिस्से पर नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, ओवरस्पीड पर सख्ती से कार्रवाई करने, स्पीड मॉनिटरिंग कैमरे लगाने और संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी संकेतक व पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो हादसों का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है।
--------------------------
कंबाइन मशीन और ट्रक की टक्कर
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित कबीर समाधि स्थल के पास मार्च में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार डंपर/ ट्रेलर ने पंजाब से लौट रही कंबाइन हार्वेस्टर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंबाइन पुल की रेलिंग तोड़कर लटक गई। हादसे में गोरखपुर के ब्रह्मपुर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख देवेंद्र यादव (50) की मौत हो गई, जबकि चालक दिनेश राठौर (24) और खलासी सोनपाल कश्यप (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
-----------------------
कार और डीसीएम की भिड़ंत
मगहर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास मार्च में एक अनियंत्रित डीसीएम डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही कार से भिड़ गई। हादसा इतना भीषण था कि कुशीनगर लौट रहे दो पत्रकारों की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
-----------------
स्कूल बस और बाइक की टक्कर
मगहर चौकी के पास जुलाई में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक स्कूल बस ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार आजम अली उनकी पत्नी और बेटी घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

-------------------
टेमा रहमत चौराहे पर कार-बाइक की भिड़ंत
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के टेमा रहमत चौराहे पर जनवरी में तेज रफ्तार कार ने पीछे से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शिवजतन (28), रोहित (14) और शीतल (15) घायल हो गए। दोनों किशोरों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च केंद्र रेफर किया गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।

-------
टेमा रहमत चौराहे पर स्टार्ट करते ही बाइक बनी आग का गोला
टेमा रहमत चौराहे पर मार्च में एक युवक की बाइक स्टार्ट करते ही आग की लपटों से घिर गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाइक छोड़ दी, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि देखते ही देखते पूरी मोटरसाइकिल जल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed