फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Vaishali Express delayed by 12 hours and Gorakhdham by 15 hours

Sant Kabir Nagar News: वैशाली एक्सप्रेस 12 घंटे तो गोरखधाम 15 घंटे विलंब

Sun, 28 Jan 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 28 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Vaishali Express delayed by 12 hours and Gorakhdham by 15 hours
- घने कोहरे से बढ़ी परेशानी, मुश्किल हुआ सफर
विज्ञापन

- घने कोहरे से बढ़ी परेशानी, मुश्किल हुआ सफर
- वैशाली एक्सप्रेस डाउन 12 घंटे तो गोरखधाम 15 घंटे देरी से चली
- सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर लग गया ब्रेक
- अधिकतम तापमान 15 तो न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शनिवार की सुबह काफी घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। वाहन रेंगते हुए चले तो कई ट्रेनें भी बिलंब रहीं। वैशाली डाउन एक्सप्रेस जहां 12 घंटे विलंब से रही तो गोरखधाम एक्सप्रेस करीब 15 घंटे देरी से चली। साथ ही जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
सुबह काफी घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। ठंड के कारण लोग घरों में कैद रहे। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। कारण यह है कि कुछ ही दूरी पर दिखाई नहीं पड़ रहा था। बड़े वाहनों के पीछे छोेटे वाहन रेंगते हुए चले। लखनऊ से खलीलाबाद की दूरी जो पांच घंटे में पूरी होती है वह दूरी आठ घंटे में पूरी हुई।
विज्ञापन

खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर मिले यात्री संजीव कुमार, अजय कुमार ने बताया कि लखनऊ से खलीलाबाद आने में कोहरे के कारण आठ घंटे से ज्यादा का समय लग गया। दूसरी तरफ ट्रेनों की आवाजाही भी काफी प्रभावित हुई। नई दिल्ली से सहरसा जाने वाली वैशाली डाउन एक्सप्रेस 12 घंटे देर से चली। इस ट्रेन को खलीलाबाद स्टेशन पर सुबह 8.17 बजे पहुंचना था, लेकिन यह देर शाम को पहुंची। इसी तरह बठिंडा से गोरखपुर जाने वाली गोरखधाम डाउन एक्सप्रेस भी 15 घंटे बिलंब से रही। इस ट्रेन को सुबह 8.35 बजे खलीलाबाद पहुंचना था, लेकिन देर शाम तक नहीं पहुंची। ट्रेन का इंतजार करते मिले राहुल देव, अंबिका आदि ने कहा कि ट्रेनें काफी देरी से चल रही हैं। ऐेसे में इंतजार करना मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड और गलन का दिखा असर
कोहरे के बीच ठंड और गलन का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दुकानें देर से खुलीं। जो लोग सुबह घरों से निकले वह ठंड से कांपते नजर आए। हालांकि दोपहर बाद धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली। शाम होते ही फिर कोहरे व ठंड का असर दिखने लगा, जिससे सड़कों पर फिर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed