{"_id":"69d68e1bc648fa73890c9031","slug":"vaccines-given-to-pregnant-women-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-148819-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गर्भवतियों को लगाया गया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गर्भवतियों को लगाया गया टीका
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के अंतर्गत महास्थान और धरैची में बुधवार को टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवतियों की जांच की गई। साथ टीका लगाया गया। इसके साथ ही बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए गए।
महास्थान स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर सुबह नौ बजे से टीकाकरण सत्र का शुभारंभ हुआ। यहां एएनएम कविता ने गर्भवतियों की जांच की और टीकाकरण किया। इस दौरान गर्भवतियों को आयरन और कैल्शियम की दवा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही बच्चों को डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी, पोलियो, हेपेटाइटिस-बी, खसरा, रूबेला आदि के टीके लगाए गए, जो विभिन्न बीमारियों से बचाव में सहायक होंगे।
इस दौरान आशा संगिनी सरोज यादव, आशा इंद्रावती देवी, आंगनबाड़ी तारा देवी आदि मौजूद रहीं। इसी क्रम में धरैची स्थिति आंगनबाड़ी केंद्र पर एएनएम रीमा अमरोही ने टीकाकरण किया। यहां पर आशा प्रमिला यादव, गुड्डी देवी, आंगनबाड़ी रागिनी आदि मौजूद रहीं।